फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट रोड पर नहीं सताएगा जाम का टेंशन

Tue, 03 Dec 2013 02:06 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोग्रेसिव पंजाब सम्मिट ने एयरपोर्ट रोड की किस्मत खोल दी है। गमाडा ने 200 फुट चौड़ी रोड पर मिलने वाली उन सभी सड़कों में सुधारने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन


जहां पर अक्सर कभी भी थोड़ा ट्रैफिक होने पर जाम की स्थिति बन जाती थी। इसी कड़ी में गुरुद्वारा सिंह शहीदां के सामने वाइपीएस की तरफ से आ रही सड़क पर दोनों साइड स्लिप रोड बनाई जा रही हैं।

सेक्टर-67 के बूथों से आईआईएसईआर के सामने रोड की साइड में सर्विस लेन बनाई जा रही है।

जानकरी के मुताबिक सोमवार सुबह सर्विस लेन बनाने का काम शुरू हो गया था। इस मौके पर गमाडा के इंजीनियर व काम कर रही कंपनी के मुलाजिम पहुंचे।

इस दौरान मार्किंग कर सर्विस लेन बनाने का काम शुरू हो गया। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दो-तीन दिनों में पूरी तरह तैयार हो जाएगी।

इसी तरह गुरुद्वारा सिंह शहीदां के सामने सड़क पर स्लिप रोड बनाई गई है। साथ ही स्लिप रोड के साइड में आकर्षक फुटपाथ व लैंड स्केपिंग की जा रही है।

इसी तरह आईआईएसईआर चौक पर बडे़ महानगरों की तर्ज पर फैं सी एवं अत्याधुनिक ट्रैफिक लाइट लगाई जा रही हैं। जो कि देखने में काफी आकर्षक हैं।

इनकी लुक पूरी तरह एंटीक है। इसके अलावा सड़क के साइड में लगातार सफाई अभियान चल रहा है। सड़क के किनारों में पड़ी गंदगी को पूरी तरह हटाया जा रहा है।

होर्डिंग और ऑन लाइन प्रचार शुरू
राज्य सरकार ने प्रोग्रेसिव पंजाब की प्रमोशन करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। शहर की सभी प्रमुख सड़कों, चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर प्रोग्रेसिव पंजाब के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा ऑन लाइन प्रचार किया जा रहा है। सरकार का आईटी सैल पूरी रणनीति से अपने काम को पूरा कर रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए एक वेबसाइट तक तैयार की गई है। जिससे भी लोग प्रोग्रेसिव पंजाब के बारे में जान पाएंगे।
विज्ञापन


शहर का इंडस्ट्री एरिया भी चमका
प्रोग्रेसिव पंजाब सम्मिट के चलते शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की भी सूरत बदल गई है। सड़कों पर गाइड मैप व डॉयरेक्शन मैप लगाए गए है। इसके अलावा सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें