फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: शहर में जल्द बनेंगे ट्रैफिक पुलिस असिस्टेंट बूथ, इन आठ स्थानों का चयन, मटका चौक से होगी शुरूआत

Sun, 14 Jan 2024 01:17 PM IST
ajay kumar बृजेन्द्र गौड़, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के आठ स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस असिस्टेंट बूथों का निर्माण किया जाएगा। इन बूथों से कोई भी जन सूचना दी जा सकेगी। साउंड सिस्टम और माइक्रोफोन की व्यवस्था होगी। चारों तरफ स्क्रीन लगी होगी। इनमें आवश्यक सूचनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसा होगा पुलिस असिस्टेंट बूथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में जल्द ही ट्रैफिक पुलिस असिस्टेंट बूथों का निर्माण होगा। इन बूथों का निर्माण दिल्ली के मॉडल बीट हाउस की तर्ज पर किया जाएगा। पहले चरण में कुल 8 स्थानों को चिन्हित किया गया है। इनकी शुरुआत मटका चौक से की जाएगी। प्रि-फेब्रिकेटिड मेटिरियल से बनने वाले इन बूथों के चारों तरफ एलईडी बोर्ड होंगे जिस पर जनता के लिए हेल्पलाइन नंबर या कोई भी आवश्यक सूचना प्रदर्शित की जा सकेगी। 

विज्ञापन


वहीं माइक्रोफोन और स्पीकर वाले साउंड सिस्टम भी होंगे। इससे कोई भी जन सूचना माइक्रोफोन, पेन ड्राइव या स्मार्टफोन से दी जा सकेगी। वहीं शहर में कई घंटे चौराहों पर ड्यूटी देने वाले पुलिस मुलाजिमों के लिए लघुशंका की सुविधा को देखते हुए वाटरलेस यूरिनेशन की दिशा में भी विचार किया जा रहा है।

तत्कालीन एसएसपी (यातायात एवं सुरक्षा) मनीषा चौधरी ने पिछले वर्ष ट्रांसपोर्ट सचिव से मांग की थी कि प्रशासन और निगम के चीफ इंजीनियर को आदेश दिए जाए जनहित में दिल्ली के मॉडल बीट हाउस की तर्ज पर प्राथमिकता के आधार पर ट्रैफिक पुलिस असिस्टेंट बूथों का निर्माण करवाया जाए। मनीषा चौधरी ने ट्रांसपोर्ट सचिव को शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस असिस्टेंट बूथों के निर्माण को लेकर पत्र लिखा था। इससे पहले नवंबर, 2021 में राज्य स्तरीय रोड सेफ्टी काउंसिल की बैठक में यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर और चीफ आर्किटेक्ट के साथ उन जगहों का सर्वेक्षण करने की बात पर सहमति बनी थी जहां शहर में इस प्रकार के बूथ बनाए जाने हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

28 फरवरी 2022 को पुलिस-प्रशासन का एक संयुक्त सर्वेक्षण हुआ था। इसके तहत कुछ चौराहे चिन्हित किए गए जहां पहले चरण में ट्रैफिक पुलिस असिस्टेंट बूथ बनाए जाने के लिए पर्याप्त जगह हैं। इनमें चार मध्य मार्ग/ जन मार्ग, तीन दक्षिण मार्ग एवं एक पूर्व मार्ग में था।

इन स्थानों का किया गया चयन

  • न्यू बैरिकेड चौक (सेक्टर 3/4-9/10)
  • मटका चौक (सेक्टर 16/17-9/10)
  • ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट (सेक्टर 26/28-फेज 1, इंडट्रियल एरिया)
  • रेलवे स्टेशन लाइट प्वाइंट
  • ट्रिब्यून चौक(सेक्टर 29/31-फेज एक, दो इंडस्ट्रियल एरिया)
  • हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट
  • पिकाडली चौक(सेक्टर 21/22-34/35)
  • काली बाड़ी लाइट प्वाइंट
विज्ञापन

यह खास है दिल्ली के मॉडल बीट हाउस में

बूथों को मजबूती देने के लिए गैलवेनाइज्ड आयरन सैंडविच पैनल का प्रयोग किया गया है। छह एमएम की एचपीएल शीट बारिश और धूप से बचाने के लिए लगाई गई है। बेहतर फिनिशिंग और लंबे समय तक चलने के लिए यूपीवीसी खिड़कियां और दरवाजे हैं। खिड़कियों पर मजबूत चार एमएम की एलुमिनियम शीट है जो जंग रोधक है। ओवर हीटिंग और कूलिंग से बचने के लिए थर्मल इंसुलेशन भी हैं। 

माइक्रोफोन और स्पीकर वाले साउंड सिस्टम भी हैं। इससे कोई भी जन सूचना माइक्रोफोन, पेन ड्राइव या स्मार्टफोन से दी जा सकती है। बूथों के चारों तरफ एलईडी बोर्ड हैं जिस पर जनता के लिए हेल्पलाइन नंबर या कोई भी आवश्यक सूचना प्रदर्शित की जा सकती है। बूथों पर आठ से 10 घंटों के बैकअप वाला सोलर पावर बैकअप है। इसे सीधे पावर सप्लाई से भी जोड़ा जा सकता है। यूनिफार्म, फाइल और बाकी सामान रखने के लिए यहां अलमारी की भी सुविधा है। मोबाइल फोन आदि चार्ज करने के लिए चार्जिंग सुविधा, एलईडी लाइट और पंखे, पर्दे और सीमेंट बोर्ड के ऊपर वूडन प्लाई वाला फ्लोरिंग है।
 
पहले चरण में शहर में कई जगहों पर ट्रैफिक पुलिस असिस्टेंट बूथों का निर्माण होगा। यहां कई प्रकार की सुविधाएं होंगी। इसके लिए टेंडर आदि के लिए कार्रवाई हो रही है। वहीं वाटरलेस यूरिनेशन की सुविधा पर भी विचार चल रहा है। -नितिन कुमार, गृह सचिव, यूटी प्रशासन।
 
शहर में बनने वाले इन बूथों से पुलिस मुलाजिमों को काफी सुविधा होगी। पुलिस द्वारा इन बूथों के निर्माण को लेकर प्रशासन से मांग की गई थी। मटका चौक एंव अन्य जगहों पर ऐसे बूथ बनाए जाएंगे। - कंवरदीप कौर, एसएसपी, यूटी पुलिस।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें