फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: अगस्त से नए ट्रैफिक नियम लागू करने की तैयारी, उल्लंघन पर लगेगा इतना जुर्माना, मंत्री ने जताया विरोध

Mon, 18 Jul 2022 12:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पहले वाहन को ओवर स्पीड चलाने पर 1000 रुपये चालान हुआ करता था जो अब बढ़कर 2000 रुपये कर दिया गया है। वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने पर पहले 2000 रुपये चालान हुआ करता था अब पहली बार में 5000 और दूसरी बार में 10000 रुपये चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नए ट्रैफिक नियम अगस्त से लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से ओवरस्पीड और ड्रंकन ड्राइव पर शिकंजा कसने के लिए आवश्यक उपकरण खरीदने का फैसला किया गया है, जिसके तहत 203 एल्कोमीटर व उससे संबंधित 350 किट के अलावा 66 स्पीडो मीटर खरीदे जाएंगे। पंजाब सरकार के यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ जुर्माना बढ़ाने के फैसले पर राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि वे यातायात नियमों को तोड़ने वाले लोगों पर जुर्माने की राशि दोगुनी किए जाने हक में नहीं हैं। सरकार को इसमें बदलाव करना चाहिए। ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोगों को प्रशिक्षित किए जाने की जरूरत है, उन्हें मौका मिलना चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि जितने का जुर्माना होता है उतने का तो वाहन ही होता है, इसलिए लोगों को दूसरा मौका जरूर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाहन चालक का लाइसेंस जब्त करने की प्रक्रिया सही है लेकिन जुर्माना की भारी भरकम राशि उचित नहीं है। इससे आम आदमी परेशान हो जाएगा। लोगों को जुर्माने की राशि को चुकाने के लिए कर्ज तक लेना पड़ सकता है। यह उचित नहीं होगा।

तैयार की जा रही अधिकारियों की टीम
एडीजीपी ट्रैफिक की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के 422 पुलिस थाना क्षेत्रों में ट्रैफिक नाके लगाने के लिए 81 एएसआई रैंक के अधिकारियों की टीम तैयार की जा रही है । इसके अलावा सभी जिलों में डीएसपी रैंक के अधिकारी को नोडल अफसर बनाया जा रहा है, जो ट्रैफिक चालान का रिकॉर्ड रखेंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 2019 में तत्कालीन परिवहन मंत्री रजिया सुल्ताना ने केंद्र सरकार द्वारा जारी ट्रैफिक दिशा निर्देशों के आधार पर पंजाब के लिए ट्रैफिक नियमों संबंधी नोटिफिकेशन जारी किया था। अब उसी नोटिफिकेशन में संशोधन करते हुए ड्रंकन ड्राइव और ओवर स्पीड के मामलों में जुर्माना राशि बढ़ाकर दोगुना कर दी गई है। पंजाब पुलिस की ओर से संशोधित नोटिफिकेशन को राज्य सरकार की अनुमति के लिए मुख्यमंत्री के पास भेज दिया गया है। सरकार की ओर से जल्द ही इसे लागू करने का एलान हो सकता है।

इतना जुर्माना बढ़ाने की तैयारी

नए ट्रैफिक नियम तैयार हो गए हैं। जैसे ही राज्य सरकार का आदेश आएगा, उन्हें लागू कर दिया जाएगा। एस श्रीवास्तव, एडीजीपी ट्रैफिक

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें