फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: लुधियाना में ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में भिड़त, आग लगने से जलकर हुई खाक

Tue, 19 Dec 2023 06:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

जांच अधिकारी एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि वहां चौक में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं। घायल के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में जमालपुर चौक पर सोमवार की देर रात एक ट्रैक्टर ट्राली और कार में भयानक भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें आग लग गई। कार में आग लगी देख ट्रैक्टर चालक और राहगीरों ने गाड़ी से चालक को निकाला। वह बुरी तरह से घायल था उसे तुरंत चंडीगढ़ रोड पर स्थित फोर्टिस अस्पताल में दाखिल कराया गया। उधर, कार को आग ने पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। 

विज्ञापन


वहीं ट्रॉली का एक टायर भी जल गया। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार न्यू शक्ति नगर निवासी लवकेस सिंह (36) अपनी आई-20 कार में सवार होकर चंडीगढ़ से लुधियाना की तरफ आ रहा था। जब वह जमालपुर चौक पर पहुंचा तो उधर से वेस्टेज लदी ट्रैक्टर ट्राली चौक क्रास कर रही थी। 

इसी दौरान दोनों में भयानक टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद आई-20 गाड़ी में आग लग गई। ट्रैक्टर ट्राली चालक और राहगीरों ने कार चालक लवकेश को बाहर निकाला। उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। इतने में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


आग की लपटों के कारण गाड़ी पूरी तरह से खाक हो गई। इसी दौरान ट्रैक्टर का एक टायर और पीछे बंधी ट्राली का एक हिस्सा पूरी तरह से जल गया। जांच अधिकारी एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि वहां चौक में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं। घायल के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें