फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महीने बाद कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेगी रेल, आज से सुनाई देगी टॉय ट्रेन की छुकछुक

Wed, 21 Oct 2020 02:13 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कालका (हरियाणा)
विज्ञापन
टॉय ट्रेन कालका से शिमला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर टॉय ट्रेन की छुकछुक एक बार फिर सुनाई देगी। करीब सात माह के अंतराल के बाद बुधवार से कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर कालका से होकर कालका-शिमला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन शिमला पहुंचेगी। एक्सप्रेस ट्रेन (04515) कालका-शिमला अप कालका से दोपहर 12:10 बजे रवाना होगी जोकि शाम 5:20 पर शिमला पहुंचेगी।

विज्ञापन


गुरुवार को यह ट्रेन शिमला-कालका डाउन (04516) शिमला से सुबह 10:40 बजे रवाना होगी जोकि शाम 4:10 बजे कालका पहुंचेगी। रेलवे ने 20 अक्तूबर से 30 नवंबर तक फेस्टिवल सीजन के मद्देनजर इस स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला लिया है। 

कुल सात कोच होंगे 
कालका-शिमला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दो लग्जरी डिब्बों सहित सात डिब्बों के साथ शिमला पहुंचेगी। ट्रेन में सीजेड श्रेणी के 3 डिब्बे, सीजेडआर श्रेणी का 1 डिब्बा, जीएस श्रेणी का 1 डिब्बा, और एफसीजेड श्रेणी के 2 डिब्बे होंगे। 
विज्ञापन


बुधवार से कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर कालका-शिमला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  - गोकुल सिंह, स्टेशन अधीक्षक, कालका रेलवे स्टेशन।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें