फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नोफॉल को एन्जॉय करना है तो पढ़ें अहम खबर

Sat, 03 Jan 2015 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
विज्ञापन
विज्ञापन
सैलानियों को पहाड़ों में बर्फबारी का आनंद दिलाने के लिए रेलवे की ओर से चलाई गई दो हॉली डे स्पेशल ट्वाय ट्रेनों के बंद होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। रेलवे की योजना इन ट्रेनों को सोमवार तक ही चलाने की योजना है। इसके बाद इन गाड़ियों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कालका से शिमला जाने वाले सैलानियों की संख्या में हालांकि अभी तक कोई खास गिरावट नहीं आई है, लेकिन पांच जनवरी के बाद ट्वाय ट्रेन में वेटिंग लिस्ट सामान्य हो रही है। इसके चलते रेलवे ने पिछले महीने शिमला के लिए शुरू की गई दो हॉली डे स्पेशल ट्वाय ट्रेन को बंद करने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि इस वर्ष पिछले वर्षों के मुकाबले पहाड़ों में समय से पहले और ज्यादा बर्फबारी हुई है। इस कारण रेलवे के लिए विंटर सीजन कुछ लंबा हो गया। पिछले कुछ वर्षों के दौरान जहां विभाग हॉली डे स्पेशल ट्वाय ट्रेन को दो तीन जनवरी तक ही बंद कर देता था, वहीं इस बार विभाग पांच जनवरी तक हॉली डे स्पेशल ट्रेन चला रहा है।
विज्ञापन

सोमवार के बाद कुछ दिन दो ट्रेन चलेंगी

हालात यह हैं कि ट्वाय ट्रेन में सैलानियों के लिए सीट पाना मुश्किल हो रहा है। लेकिन इन दो हॉली डे स्पेशल ट्वाय ट्रेन चलने के कारण सैलानियों को सीट पाने में कुछ हद तक आसानी हो रही है।

विभाग की भी यही कोशिश है कि स्टेशन पर आने वाले ज्यादा से ज्यादा सैलानियों को ट्रेन में जगह मिल सके और वह ट्वाय ट्रेन के सुहाने सफर का आनंद उठा सकै।

इस बारे में स्टेशन से बताया गया कि सुबह 6:30 बजे चलने वाली शिवालिक डुप्लीकेट हॉली डे और दोपहर 12:45 हॉलीडे स्पेशल ट्वाय ट्रेन को पांच जनवरी तक चलाया जाएगा।

इसके अलावा अगर पांच जनवरी के बाद भी वेटिंग लिस्ट ज्यादा हुई तो दोनों ट्रेन कुछ दिन के लिए ओर चलाई जा सकती हैं।
विज्ञापन

ये आठ ट्रेनें चल रही हैं शिमला के लिए

पैसेंजर सुबह 4:00 बजे रेलकार सुबह 5:10 बजेशिवालिक डीलक्स सुबह 5:30 बजेमेल एक्सप्रेस सुबह 6:00 बजेपैसेंजर सुबह 8:30 बजेहिमालयन क्वीन दोपहर 12:10 बजेडुप्लीकेट शिवालिक सुबह 6:30 बजेहॉलीडे स्पेशल दोपहर 12:45 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें