फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खट्टर और हुड्डा में तीखी हुई जुबानी जंग, देखिए बानगी

Fri, 27 May 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सलाखें दिखाई दे रही हैं। वे उसी का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि एक-एक करके उनके कारनामे पर्दाफाश हो रहे हैं। वह एक्सपोज होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को भय सता रहा है।
विज्ञापन


खट्टर यहां एक बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से संबंधित बहुत से विषय हैं। उनके कार्यकाल के दौरान जो अनियमितताएं हुई हैं, उन पर कार्रवाई और जांच सीबीआई, सुप्रीम कोर्ट और ढींगरा आयोग द्वारा की जा रही है।

जेल की सलाखों से नहीं डरता : हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह सलाखों के पीछे जाने से नहीं डरते हैं। हुड्डा ने खट्टर सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि उन्होंने तथा उनके परिवार ने हमेशा ही जनता के हितों की लड़ाई लड़ी है। इस लड़ाई को अंतिम समय तक जारी रखेंगे।
विज्ञापन


मौजूदा सरकार एक साजिश के तहत उन्हें फंसाने का काम कर रही है। उनके परिवार के सदस्यों ने देश की आजादी की लड़ाई में न केवल भाग लिया बल्कि कई बार जेल भी गए। सरकार जेल जाने की धमकी देकर उन्हें उनके लोगों से दूर नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें