फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ी, विधायक करेंगे राहुल से तंवर की शिकायत

Fri, 27 May 2016 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ती जा रही है। अब कांग्रेसी विधायक प्रदेश प्रधान तंवर की शिकायत राहुल गांधी से करेंगे। संकट के दौर से गुजर रही हरियाणा कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी की स्क्रिप्ट राहुल गांधी को पढ़कर सुनाई जाएगी। हरियाणा कांग्रेस के एक दर्जन विधायक शुक्रवार को दिल्ली कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने पहुंचेंगे। मुलाकात का समय तय हो गया है। यह विधायक राहुल गांधी के सामने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर की शिकायतों का पिटारा खोलेंगे।
विज्ञापन


हरियाणा कांग्रेस प्रभारी शकील अहमद के सामने यह विधायक पहले ही तंवर की शिकायत कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी को यह बताया जाएगा कि संकट के इस समय में कांग्रेस के लिए एक होना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे समय में अशोक तंवर की उल्टी चाल पूरी पार्टी के लिए घातक साबित होगी। सूत्रों के मुताबिक जो विधायक मिलने जाएंगे, उनमें पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पलवल विधायक करण सिंह दलाल, डॉ. रघुबीर सिंह कादियान, विधायक जयतीर्थ दहिया, जगबीर सिंह मलिक, श्रीकृष्ण हुड्डा, जयवीर सिंह वाल्मीकि, शकुंतला खटक, उदयभान, ललित नागर और आनंद सिंह दांगी शामिल हैं।

सभी विधायक सीबीआई जांच झेल रहे पूर्व सीमए हुड्डा के खेमे के हैं। अशोक तंवर के साथ किरण चौधरी की कार्यप्रणाली पर भी राहुल गांधी के सामने शिकायत की जाएगी। मालूम हो कि हुड्डा के जरिए कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं के मामले में तंवर कोई न कोई अड़ंगा लगा दे रहे हैं। इससे कांग्रेस की एकजुटता का संदेश नहीं जा रहा है। यही नहीं टिकट वितरण के समय से शुरू हुई हुड्डा और तंवर की जंग अभी तक थमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें