सेटेलाइट पी.सीरिज के लैपटॉप का जहां डिसप्ले खास है, वहीं स्विच ऑफ मोड में भी ग्राहक इसके जरिए अपने आई-फोन, टैबलेट आदि से म्यूजिक सुन सकते हैं। कंपनी ने 4के की कीमत 86000 रुपये रखी है। जो कि जल्द ही बाजार में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।
कंपनी ने इसके अलावा मंगलवार को लैपटॉप की सी-सीरिज, एल-सीरिज और एस-सीरिज भी पेश की है। तोशिबा इंडिया के पीसी बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) शिवकुमार ने इस मौके पर कहा कि हमने नई रेंज में खास तौर से लैपटॉप को ज्यादा से ज्यादा पतला रखने, बेहतर डिसप्ले देने के साथ ज्यादा बैटरी लाइफ पर फोकस किया है।
कंपनी ने सभी रेंज में एक खास फीचर उपभोक्ताओं को दिया है। नई रेंज के लैपटॉप से आप स्लीप मोड या स्विचऑफ मोड में भी अपने फोन, टैबलेट आदि को रिचार्ज कर सकेंगे। कंपनी ने एस-सीरिज एस-40 की कीमत 50,790 रुपये, एल-सीरिज की रेंज 25785 रुपये से लेकर 51340 रुपये रखी है। तोशिबा ने इंटरप्राइजेज सेगमेंट के लिए पोर्टीज जेड 30, टैक्रा जेड 40, पोर्टीज जेडटी-ए आदि की भी रेंज पेश की है।
कंपनी ने इसके अलावा सेटेलाइट एल-30 मॉडल के तहत हाइब्रिड लैपटॉप भी लांच किया है। जो कि जरूरत के अनुसार टैबलेट और लैपटॉप के रुप में काम कर सकेगा। एल-30 की कीमत कंपनी ने 53520 रुपये रखी है, जो कि जुलाई से बाजार में उपलब्ध होगा।