फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना में शामिल हुआ अपाचे, बुजुर्ग ने मांगी सुसाइड करने की अनुमति समेत टॉप 5 खबरें पढ़ें

Tue, 03 Sep 2019 05:03 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
टॉप न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया के सबसे घातक हेलीकॉप्टर ‘अपाचे' भारतीय वायुसेना में शामिल हो गया। एक बुजुर्ग ने पत्र लिखकर सुसाइड करने की अनुमति मांगी है। वहीं विक्रम गोखले पीएम मोदी के किरदार में नजर आएंगे। देवर-भाभी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की और हाईकोर्ट ने तलाक के केस में अहम फैसला सुनाया। पढ़ें आज दिन भर चर्चा में रहीं टॉप 5 खबरें...
विज्ञापन


दुनिया के सबसे घातक हेलीकॉप्टर ‘अपाचे एएच-64 ई’ पंजाब स्थित अति संवेदनशील एयरफोर्स स्टेशन पठानकोट में तैनात किया गया है। मंगलवार को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने इस लड़ाकू हेलीकॉप्टर को औपचारिक रूप से लॉन्च करते हुए एयरफोर्स के बेड़े में शामिल कराया। खूबियां जानने के लिए...
पढ़ें खबरः खूंखार शिकारी है 'अपाचे', दुश्मन को तबाह करके ही छोड़ता है, दो खूबियां ऐसी शायद ही कोई जानता हो
विज्ञापन


सोनीपत में देवर-भाभी ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।
पढ़ें खबरः सोनीपतः ट्रेन के आगे देवर-भाभी ने लगाई छलांग, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभीर घायल

जाने माने फिल्म कलाकार विक्रम गोखले एक वेब सीरीज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका में दिखाई देंगे। चितकारा यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए उन्होंने इसके बारे में जानकारी दी और कई मुद्दों पर खुलकर बात की।
विज्ञापन

पढ़ें खबरः पीएम मोदी पर बन रही वेब सीरीज, प्रधानमंत्री के किरदार में नजर आएंगे विक्रम गोखले, पढ़ें इंटरव्यू

वरिष्ठ नागरिक और मोहाली में दो पेट्रोल पंप के मालिक ने राज्यपाल को पत्र लिखकर आत्महत्या की अनुमति मांगी है। उनका आरोप है कि उनके तमाम प्रयासों के बावजूद चंडीगढ़ प्रशासन के अड़ियल रुख से ट्राईसिटी में ईंधन दरों में समानता नहीं आ रही है।
पढ़ें खबरः चंडीगढ़ः पेट्रोल पंप मालिक ने राज्यपाल से मांगी खुदकुशी करने की इजाजत, पत्र लिखकर बताई वजह

हाईकोर्ट ने एक बेहद रोचक मामले में अहम आदेश सुनाते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि पत्नी को खाना बनाना न आना और मायके से अधिक लगाव तलाक का आधार नहीं हो सकते। हाईकोर्ट ने कहा कि यह वैवाहिक जीवन के आम विवाद हैं, जिसे पति के प्रति पत्नी की क्रूरता नहीं माना जा सकता।
पढ़ें खबरः पत्नी को खाना बनाना नहीं आना और मायके से अधिक लगाव तलाक का आधार नहीं: हाईकोर्ट
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें