फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर कार्ड बनवाना है, तो इस मौके का फायदा उठाओ, ये नंबर डायल करो

Thu, 29 Jun 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मतदाता पहचान पत्र
विज्ञापन
अभी तक वोटर कार्ड नहीं बनवाया तो जल्दी से इस मौके पर फायदा उठाओ। ये नंबर डायल करो और मतदाता पहचान पत्र बनवाओ। दरअसल, हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की ओर से प्रदेश के निवासियों को मतदाता पहचान-पत्र बनवाने और उससे संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए हरियाणा सर्कल के लिए एक टोल फ्री नंबर 1950 शुरू किया है। बुधवार को शुभारंभ मुख्य चुनाव अधिकारी अंकुर गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


अंकुर गुप्ता ने बताया कि नागरिकों और हितधारकों को गुणवत्तापरक मतदान से संबंधित सेवाओं को मुहैया करवाने के लिए और चुनाव से संबंधित जानकारी देने के लिए विशेष रूप से नई दिल्ली में चुनाव आयोग सचिवालय नेशनल कांटैक्ट सेंटर (एनसीसी) स्थापित किया गया। इस सेंटर पर सुबह 8 बजे से सांय 8 बजे तक  तक शिकायतों को निपटाया जाता है। इस उद्देश्य के लिए एक टोल फ्री नंबर 1800-11-1950 शुरू किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें