फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में पहली बार पीयू में बनेगा ट्रांसजेंडर टॉयलेट, जानें किसकी मांग पर हुआ ये

Sat, 27 May 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़।
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी देश का ऐसा पहला शिक्षण संस्थान होगा, जहां ट्रांसजेंडर के लिए अलग से टॉयलेट बनाया जाएगा। खास बात है कि पीयू में सिर्फ एक ही ट्रांसजेंडर स्टूडेंट है। इस काम को करवाने के लिए धनंजय मंगलामुखी ने पीयू से मांग की और इसे अंजाम तक पहुंचाया भी।
विज्ञापन


धनंजय के मुताबिक इसके बाद अब वे ट्रांसजेंडर के लिए फीस कम करने के लिए भी आवाज उठाएंगी। ट्रांसजेंडर धनंजय मंगलामुखी के पास सोशल वर्क में मास्टर डिग्री है और फिलहाल पीयू से मास्टर इन ह्यृमन राइट्स कर रही हैं। पीयू में दाखिला लेकर पढ़ाई करने का मकसद है कि  समाज के हित के लिए काम कर सके। 

सुप्रीम कोर्ट ने 2014 में ट्रांसजेंडर को तीसरा दर्जा दिया गया था। पिछले साल धनंजय ने पीयू प्रबंधन को एक पत्र लिखकर एक ट्रांसजेंडर टॉयलेट बनवाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू ने दी थी ये दलील

पंजाब यूनिवर्सिटी
इस पर पीयू ने जवाब दिया कि यहां पर कोई ट्रांसजेंडर स्टूडेंट नहीं है, तो धनंजय ने खुद ही पीयू में दाखिला ले लिया। तब पीयू की तरफ से कहा गया कि इस प्रस्ताव को पास कराया जाएगा। अब प्रस्ताव और बजट पास होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे पहले पीयू ने 2015 में दाखिला फार्म में भी थर्ड जेंडर का ऑप्शन दिया था।

शुरुआत में दिक्कत, अब कुछ दोस्त हैं
धनंजय ने बताया कि जब पीयू में दाखिला लिया तो शुरुआत में काफी दिक्कतें आईं। अब कुछ सुधार हुआ है। कुछ दोस्त भी बने हैं। धनंजय के मुताबिक उनके समुदाय के लोग अनपढ़ रह जाते हैं, लेकिन वे ऐसे नहीं रहना चाहती थीं। पढ़ाई करके वह समाज के हित में काम करना चाहती हैं। अब जब भी समय मिलता है अलग-अलग जगह कैंप लगाकर जागरूकता का काम किया जाता है।

ट्रांसजेंडर के लिए टॉयलेट बनाने का प्रस्ताव आया था। बजट पास होने के बाद स्टूडेंट सेंटर में इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
- आरके रॉय, एक्सईएन, पंजाब यूनिवर्सिटी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें