फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग के लिए 14 करोड़ 78 लाख की भरी बोली, अब स्मार्ट होगी पार्किंग

Sat, 27 May 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पार्किंग
विज्ञापन
स्मार्ट पार्किंग के लिए शुक्रवार को कंपनी फाइनल हो गई। मुंबई की आर्या इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने सबसे ज्यादा 14 करोड़ 78 लाख रुपये राशि भरी थी। अब यही कंपनी शहर की 25 पार्किंग को स्मार्ट बनाएगी और मल्टीलेवल पार्किंग को भी चलाने की जिम्मेदारी इसी कंपनी की होगी।
विज्ञापन


निगम ने पार्किंगों को स्मार्ट बनाने और उन्हें चलाने का रिजर्व प्राइस 4 करोड़ रुपये तय किया था। शुक्रवार को जब सील बिड खोली गई तो अधिकारी हैरान रह गए। रिजर्व प्राइस से भी तिगुन से ज्यादा राशि कंपनी ने भरी थी।  मालूम हो कि निगम ने पार्किंग में चार्ज होने वाले शुल्क का रेट भी बढ़ा दिया है।

जून से पार्किंग को स्मार्ट बनाने का काम शुरू होगा
अब टैंडर कंपनी को अलॉट कर दिया जाएगा। जून से कंपनी शहर की सभी पेड पार्किंग को स्मार्ट बनाने का काम शुरू कर देगी। मालूम हो कि इससे पहले बुधवार को टेंडर खोला गया था जिसमें दिल्ली की एसए पार्किंग और मुंबई की आर्या इंफ्रास्ट्रक्चर ने एक जैसा 7 करोड़ 96 लाख रुपये राशि कोट की हुई थी।
विज्ञापन


इसके बाद निगम ने कानूनी राय लेने के बाद शुक्रवार को फिर से कंपनियों को सील बिड लाने को कहा था। दिल्ली की एसए पार्किंग कंपनी ने 8 करोड़ दो लाख रुपये की सील बिड दी थी। अब निगम ने आर्या इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिया और एक सप्ताह के भीतर बैंक गारंटी जमा करने का समय दिया है। 
विज्ञापन

25 करोड़ में पड़ेगी पेड पार्किंग

पार्किंग
कंपनी को शहर की पेड पार्किंग चलाने का सालाना खर्च 25 करोड़ रुपये पड़ेगा। 14 करोड़ 78 लाख का भुगतान करने के अलावा साढ़े तीन करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन पर जाएगा। जबकि 14 करोड़ 80 लाख रुपये का 20 प्रतिशत टैक्स दो करोड़ 80 लाख भी देना होगा। इसके अलावा तीन करोड़ का खर्चा शहर की पेड पार्किंगों को स्मार्ट बनाने पर आएगा। जबकि कंपनी ने सभी पेड पार्किंगों में बूम बैरियर भी लगाने का दावा किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें