फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय की खुईं से मिला बच्चे का कंकाल

Tue, 14 Oct 2014 10:27 PM IST
अबोहर (फिरोजपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कालियां गांव में नवजात बच्चे का कंकाल शौचालय की खुईं से मिला है। पुलिस को अंदेशा है कि यह कंकाल उस नवजात बच्ची का हो सकता है जो 24 सितंबर को गायब हो गई थी। इस बारे में पुलिस बच्ची के घर में काम करने वाली महिला से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन



उसने भी गांव के वाटरवर्क्स की डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली है। महिला का शव सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में पुलिस ने सुरक्षित रखवा दिया है। वहीं खुईं से मिले कंकाल को भी डीएनए टेस्ट करवाने के लिए रखा गया है।
महिला राज कौर (47) पत्नी गुरदीप सिंह से पुलिस तीन-चार दिनों से गायब हुई बच्ची के बारे में पूछताछ कर रही थी।

सोमवार शाम को सदर थाना पुलिस ने मुंशीराम अरोड़ा के घर जाकर शौचालय की खुईं को खुलवाया। टैंकर की मदद से उसकी सारी गंदगी भरकर गांव से बाहर हड्डारोड़ी पर ले जाकर खाली की गई। इसी गंदगी में पुलिस को नवजात बच्चे एक कंकाल मिला। उसकी खोपड़ी अलग हो गई थी। थाना प्रभारी सदर रघुबीर सिंह ने बताया कि यह कंकाल नवजात बच्चे का है। ये 24 सितंबर को गायब हुई मुंशीराम अरोड़ा की पुत्री गुड्डू का भी हो सकता है।
विज्ञापन



इसे पुख्ता करने के लिए कंकाल का डीएनए टेस्ट करवाने का फैसला किया गया है। मुंशीराम अरोड़ा के घर में साफ-सफाई का काम करने वाली राजकौर ने मंगलवार को तड़के सुबह वाटरवर्क्स में जाकर डिग्गी मेें छलांग लगा दी थी। कुछ देर बाद दिन उगने पर गांव वालों को पता चला तो आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें