सेक्टर 40 के श्री राधा कृष्ण मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर पांच दिवसीय शिव शक्ति कथा का आयोजन। नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज प्रवचन करेंगे। शाम 4.00 बजे से।
काव्य संग्रह-विमोचन
सेक्टर 16 के पंजाब कला भवन में पंजाबी लेखक सभा चंडीगढ़ की ओर से परमिंदर सिंह की काव्य संग्रह तेरी याद विच का विमोचन और चर्चा। सुबह 10.30 बजे।
भरतनाट्यम-प्रस्तुति
सेक्टर 35 के प्राचीन कला केंद्र के एमएल कौसर सभागार में मासिक बैठक कार्यक्रम के तहत भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति होगी। विदुषी शिल्पा अरुण कुमार प्रस्तुति देंगी। शाम 6.30 बजे।
नाटकमंचन
सेक्टर 18 के टैगोर थिएटर में नाटक काल रूपम का मंचन। इस नाटक को कुलदीप कुमार ने लिखा है। कैलाश देवगन के निर्देशन में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ आर्ट एंड कल्चरल विभाग के कलाकार मंचन करेंगे। शाम 6.30 बजे।
थियेटर-फेस्टिवल
सेक्टर 18 के टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय थिएटर फॉर थिएटर की ओर से 8वां टीएफटी वसंत थिएटर फेस्टिवल के पहले दिन वसंत स्वर और नृत्यांजलि का आयोजन। सुर संधान चंडीगढ़ के कलाकार प्रस्तुति देंगे।