फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में बैंकों की हड़ताल, पांच सौ करोड़ के लेन-देन पर असर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 12 फरवरी को चंडीगढ़ में बैंकों की हड़ताल से आम आदमी की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस हड़ताल से लगभग पांच सौ करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। हड़ताल में केवल कर्मचारियों की भागीदारी होगी, जबकि ऑफिसर्स यूनियन के सदस्य इसमें शामिल नहीं होंगे। कुछ बैंकों की यूनियन ने भी हड़ताल में हिस्सा न लेने का दावा किया है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए) से संबद्ध पंजाब बैंक एम्पलाइज फेडरेशन के सचिव जगदीश राय ने बताया कि हड़ताल का कारण सरकार की नई श्रम संहिता है। यूनियनों का आरोप है कि नए श्रम कानून श्रमिक विरोधी हैं और ट्रेड यूनियनों के पंजीकरण के लिए कड़ी शर्तें लगाते हैं। उन्होंने कहा कि इस हड़ताल से लगभग पांच सौ करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन प्रभावित हो सकते हैं।

आरबीआई और निजी बैंकों का कामकाज
भारतीय रिजर्व बैंक और बड़े निजी बैंक छुट्टी की घोषणा नहीं करेंगे। तकनीकी तौर पर बैंक खुले रहेंगे। हालांकि, सरकारी बैंकों में यूनियनों की पकड़ मजबूत होने के कारण सेवाएं बाधित हो सकती हैं। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम जैसी डिजिटल सुविधाओं का उपयोग करें।
विज्ञापन


सरकारी विभागों पर असर
चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर सरकारी विभागों के लेन-देन चंडीगढ़ के बैंकों से होते हैं। हड़ताल में बड़े बैंकों की भागीदारी के कारण चेक क्लियरेंस और अन्य कार्य प्रभावित हो सकते हैं, जिससे करोड़ों रुपये के लेन-देन बाधित होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें