सिविल सर्जन डॉक्टर सुखजीवन कक्कड़ ने बताया कि मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 99 नए मामले सामने आए है। इसमें 18 संक्रमित अन्य जिलों से संबंधित है। मंगलवार को कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत हुई है।
इसमें दो लुधियाना से संबंधित है, एक मृतक नवांशहर से संबंधित है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 1023 पहुंच गई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1800 सैंपल जांच को भेजे हैं। मंगलवार को 70 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। कुल 934 लोग होम क्वारंटीन हैं।
नवांशहर में कोरोना से तीन की मौत, 103 पॉजिटिव
नवांशहर में मंगलवार को 103 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित लोगों में गांव उस्मानपुर स्कूल के 30 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा राहों स्कूल के 9 व हकीमपुर स्कूल स्कूल के 2 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। मंगलवार को कोरोना के चलते तीन लोगों की मौत भी हुई है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 600 पहुंच गई है। जिले में अब तक 1 लाख 25 हजार लोगों का टेस्ट हो चुका है।
इन जिलों में बढ़े मामले
स्वास्थ्य सचिव हुसन लाल ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी है कि लुधियाना, एसबीएस नगर, एसएएस नगर, होशियारपुर, अमृतसर, बठिंडा में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है। संक्रमण दर 1 प्रतिशत से 1.8-1.9 प्रतिशत हो गई है। कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने की वजह से एसबीएस नगर, लुधियाना, बठिंडा में औसत संक्रमण दर राज्य औसत से अधिक है।