फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पड़ सकती भारी : पंजाब में फिर पैर पसार रहा कोरोना, एक दिन में 15 की मौत, 389 नए पॉजिटिव मिले

Mon, 22 Feb 2021 11:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पंजाब में सोमवार को कोरोना के केस में इजाफा देखने की मिला। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार कोविड की चपेट में 389 नए मरीज आए, वहीं 15 ने अपनी जान गंवाई। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 225 है। आईसीयू में दो और वेंटिलेटर पर एक मरीज है।

विज्ञापन


सोमवार को लुधियाना में 37, जालंधर में 54, पटियाला में 22, एसएएस नगर में 49, अमृतसर में 37, गुरदासपुर में 20, बठिंडा में 17, कपूरथला में 26, संगरूर में नौ, रोपड़ में 11, फिरोजपुर में आठ और मानसा में एक, पठानकोट में एक, मोगा में 13, फरीदकोट में एक, एसबीएस नगर में 32, फतेहगढ़ साहिब में पांच और तरनतारन में चार मरीज मिले।

मोहाली में कोरोना से एक की मौत
मोहाली में सोमवार को कोरोना से जहां एक व्यक्ति की मौत हुई, वहीं 49 लोग संक्रमित मिले हैं। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है। डीसी ने लोगों ने कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। सोमवार को ढकोली से सात, खरड़ से दो, कुराली से एक और मोहाली से 39 मामले मिले हैं। अब तक जिले में 19998 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 19195 लोग तंदुरुस्त हुए हैं, जबकि 410 सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होशियारपुर में 27 नए संक्रमित, दो की मौत

होशियारपुर में सोमवार को कोरोना के 27 नए मामले सामने आए। साथ ही दो लोगों की मौत हो गई। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार पांचाल ने होशियारपुर में कोविड की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर धमाई गांव को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां डोर टू डोर सर्वे किया जाएगा। 

वहीं सिविल अस्पताल होशियारपुर में सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय स्टाफ को टीका लगाया गया था। लेखा अधिकारी अमनदीप सिंह और अधीक्षक मुख्तियार सिंह ने खुद टीका लगवाकर पूरे स्टाफ को प्रोत्साहित किया। सिविल सर्जन डॉ. रंजीत सिंह घोतड़ा ने कहा कि यह टीका सुरक्षित और प्रभावी है। 

कोरोना के नए स्ट्रेन का पंजाब में कोई मामला नहीं : स्वास्थ्य मंत्री 
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सोमवार को बताया कि अभी तक पंजाब में कोरोना के नए स्ट्रेन का एक भी मामला नहीं आया है।  स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पंजाब में कोविड के सक्रिय मामले में वृद्धि हुई है। यह वृद्धि 33 फीसदी तक पहुंच गई है जो चिंताजनक है। पंजाब सरकार ने संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए नई योजना पर काम करना शुरू कर दिया गया है। फैलाव को रोकने के लिए जिला स्तर पर तैनात स्वास्थ्य अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के साथ ही नमूनों की जांच में भी इजाफा कर दिया गया है। 

कैप्टन आज करेंगे समीक्षा बैठक 
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को कोरोना के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें कैप्टन कोरोना टीका नहीं लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के मामले में कोई फैसला कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें