फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 32 लोगों की और मौत, 24 घंटे में 2387 पॉजिटिव मिले, कैप्टन ने जाना सुखबीर बादल का हाल

Fri, 19 Mar 2021 02:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना के कारण गुरुवार को 32 मरीजों की मौत हो गई जबकि बीते 24 घंटे में 2387 नए केस सामने आए। राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 6204 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस समय कोरोना के 14366 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 274 मरीज ऑक्सीजन और 21 वेंटिलेटर पर हैं। बीते 24 घंटे में जिन 32 लोगों की मौत हुई, उनमें होशियारपुर जिले के आठ, जालंधर के छह, अमृतसर व लुधियाना के चार-चार, गुरदासपुर, रोपड़ व नवांशहर के दो-दो और बरनाला, कपूरथला, पटियाला व संगरूर के एक-एक मरीज शामिल हैं। 

विज्ञापन


एहतियात के तौर पर प्रकाश सिंह बादल दिल्ली रवाना
शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बादल निवास में तैनात तीन और लोग संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एहतियातन बठिंडा से चार्टेड प्लेन के जरिये दिल्ली रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि दिल्ली स्थित निवास पर वह कुछ दिन बिताएंगे। 

गौरतलब है कि सुखबीर सिंह बादल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बाद कराए गए कोरोना टेस्ट में बादल परिवार के एक रसोइए और उनके बेटे सहित केयर टेकर में कोरोना पाया गया है। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के ओएसडी गुरचरण सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर बादल दिल्ली गए हैं और करीब दो सप्ताह वहीं बिताएंगे। 
विज्ञापन


अगर वहां कोई उपचार या टेस्ट इत्यादि की जरूरत पड़ती है तो वहीं हो जाएंगे। उन्होंने बताया पूर्व सीएम के मेदांता अस्पताल जाने की बात महज अफवाह है। वहीं सिविल सर्जन डॉ. रंजू सिंगला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने बादल निवास के करीब 60 कर्मचारियों के सैंपल लिए हैं। हालांकि उन्होंने प्रकाश सिंह बादल के सैंपल की जांच के संबंध में कोई जानकारी न होने की बात कही। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें