फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बेकाबू कोरोना : 24 घंटे में 35 की मौत, 2039 पॉजिटिव मिले, केंद्र ने कहा- यह चिंताजनक

Wed, 17 Mar 2021 09:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इस महामारी की वजह से 35 और लोगों की मौत हो गई, जबकि 2039 नए केस सामने आए हैं। बीते 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 277 नए केस जालंधर जिले में दर्ज किए गए हैं। राज्य में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या 6172 हो गई है। इस समय कुल 13320 मरीजों को अस्पतालों में दाखिल किया गया है। इनमें 283 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 27 वेंटिलेटर पर हैं। 

विज्ञापन


केंद्र ने कहा- यह चिंताजनक
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि पंजाब में संक्रमण की दर अब 6.8 फीसदी है। यह चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इससे यह पता चलता है कि कोरोना गाइडलाइंस का उचित पालन नहीं किया जा रहा है।



स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान 35 लोगों की कोरोना से मौत हुई हैं। इनमें जालंधर में 7, नवांशहर में 6, लुधियाना व होशियारपुर में 5-5, तरनतारन में 3, गुरदासपुर, कपूरथला व पटियाला में 2-2, मोहाली, संगरूर व अमृतसर में 1-1 व्यक्ति की जान गई है।
विज्ञापन


इनके अलावा जालंधर में 277, लुधियाना में 233, मोहाली में 222, पटियाला में 203, होशियारपुर में 191, अमृतसर में 178, कपूरथला में 157, रोपड़ में 113, गुरदासपुर में 112, बठिंडा में 53, फतेहगढ़ साहिब में 46, तरनतारन में 38, पठानकोट में 37, नवांशहर में 33, संगरूर में 26, मानसा में 22, फिरोजपुर में 21, मुक्तसर व मोगा में 20-20, फरीदकोट में 17 और फाजिल्का व बरनाला में 10-10 पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें