फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्रियों संग पीएम की बैठक : कैप्टन की माग- कोरोना के खिलाफ राज्य आपदा राहत कोष के इस्तेमाल की अनुमति मिले

Wed, 17 Mar 2021 08:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : @capt_amarinder
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रांतीय आपदा राहत कोष का कोविड प्रबंधन में उपयोग करने की मांग दोबारा उठाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस कोष का इस्तेमाल करने की आज्ञा दे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय इस बारे में तुरंत स्वीकृति जारी करे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुझाव दिया कि राज्य में टीकाकरण की गति में तेजी लानी चाहिए और वहीं ज्यादा मामले वाले जिलों में अलग से रणनीति बनाने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि कोरोना की स्थिति को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री ने बुधवार को वर्चुअल बैठक की। बैठक में कैप्टन ने टीकाकरण के बारे में बताया कि 50 प्रतिशत से अधिक हेल्थ केयर कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्करों ने कोविड टीकाकरण की पहली खुराक ले ली है। इसके साथ ही 60 साल से अधिक आयु और 45 साल से अधिक आयु के रोगों से पीड़ित 1.10 लाख से अधिक आम लोगों को टीकाकरण की पहली खुराक दी जा चुकी है। 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक की सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं ने कोविड टीकाकरण केंद्रों के तौर पर काम करना शुरू कर दिया है, जिससे लोगों को यह सुविधा उनके नजदीक ही मुहैया करवाई जा रही है। सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं की तरफ से हफ्ते के सातों दिन टीकाकरण सुविधा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि अन्य निजी स्वास्थ्य संस्थाओं को कोविड टीकाकरण केंद्रों के तौर पर काम करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। टीका लगवाने वाले व्यक्ति को बुखार, शरीर में हल्का दर्द या अन्य कोई तकलीफ होने की स्थिति में पैरासिटामोल 650 एमजी की 10 गोलियां दी जा रही हैं। कोविड और टीकाकरण संबंधी अफवाहों पर रोक लगाने के लिए मिशन फतह द्वारा व्यापक सोशल मीडिया मुहिम भी चलाई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें