फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : हरियाणा में तीन महीने बाद 1609 पॉजिटिव मामले, नौ मरीजों ने गंवाई जान

Thu, 01 Apr 2021 11:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। तीन चार दिन पहले रोजाना 800 और 900 के बीच नए केस मिल रहे थे। गुरुवार को यह आंकड़ा 1600 से ज्यादा पर पहुंच गया। बीते 24 घंटे में तीन माह बाद रिकॉर्ड 1609 नए संक्रमित मिले।

विज्ञापन


एक ही दिन में संक्रमण से अलग अलग जिलों में नौ लोगों की जान भी गई। कैथल और हिसार में दो-दो, फतेहाबाद, भिवानी, यमुनानगर, करनाल और गुरुग्राम में एक-एक मरीज की मौत हुई। प्रदेश में संक्रमण दर 4.67 और रिकवरी दर घटकर 95.37 प्रतिशत पहुंच गई है। अभी 10362 सक्रिय मरीज हैं। 

नए केस : गुरुवार को गुरुग्राम में सबसे अधिक 381, करनाल में 214, पंचकूला 159, अंबाला 121, फरीदाबाद 108, सोनीपत 102, कुरुक्षेत्र 81 और यमुनानगर में 83 केस मिले हैं। जींद 30, कैथल 38, फतेहाबाद 45, रोहतक 67, पानीपत 57 और हिसार में 30 नए केस मिले हैं। नूंह जिले में संक्रमण का नया कोई केस नहीं मिला है। 
विज्ञापन


15 लाख से ज्यादा को टीका
प्रदेशभर में गुरुवार को 26 हजार से अधिक नमूने लिए गए हैं। 964 मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के एसीएस राजीव अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा में अब तक 15,91,599 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें