फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बढ़ा संक्रमण : 24 घंटे में 226 पॉजिटिव मिले, तीन की मौत, इन स्थानों पर होली खेलने पर पाबंदी

Fri, 26 Mar 2021 01:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

चंडीगढ़ में गुरुवार को कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो गई, जबकि 226 नए संक्रमित मिले हैं। मृतकों में तीनों महिलाएं हैं। इनमें दो महिलाएं मधुमेह व उच्च रक्तचाप से ग्रसित थीं। मनीमाजरा से 12, सेक्टर-38 वेस्ट से 7, सेक्टर-49 से 9, सेक्टर-47 से 9, सेक्टर-40 व 24 से 9, सेक्टर-16 से 12 और सेक्टर-23 में 9 केस मिले हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को कोरोना के 2018 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 231 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 2286 पर पहुंच गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 368 हो चुकी है। वहीं, एकांतवास में रखे गए 115 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर छुट्टी दे दी गई।  

इनकी हुई मौत
सेक्टर-45 निवासी 62 साल की वृद्धा ने मोहाली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थीं। सेक्टर-19 निवासी 78 साल की वृद्धा की पीजीआई में मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ मधुमेह व उच्च रक्तचाप की मरीज थीं। सेक्टर-39 निवासी 72 साल की वृद्धा की मोहाली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ मधुमेह व उच्च रक्तचाप से पीड़ित थीं। 
विज्ञापन


पार्क, सुखना लेक और प्लाजा में होली खेलने पर पाबंदी
शहरवासियों को इस बार होली का त्योहार घर में ही मनाना पड़ेगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के सभी पार्कों, सुखना लेक और सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में होली खेलने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा होली के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रशासन पहले ही रोक लगा चुका है। प्रशासन ने यह फैसला कोरोना की दूसरी लहर के कहर को रोकने के लिए लिया है। 

यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा की ओर से जारी ये आदेश सोमवार को सुबह 6 से शाम छह बजे तक लागू रहेंगे। आदेश के अनुसार पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी सुनिश्चित करेंगे कि इन इलाकों में लोग एकत्रित न हों। परिदा ने कहा है कि शहर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए लोगों से आग्रह है कि वह घर में ही होली का त्योहार मनाएं।  

बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने होली, ईद, शब-ए-बारात और ईस्टर पर भीड़ को रोकने का निर्देश दिया था। त्योहारी सीजन को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी चंडीगढ़ को सावधान रहने को कहा है। इस वजह से ही प्रशासन ने होली के दिन सभी पार्क, सुखना लेक और प्लाजा को बंद करने का फैसला किया है, क्योंकि काफी संख्या में युवा सुखना लेक व अन्य जगहों पर होली मनाने के लिए एकत्रित होते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें