फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों संग बैठक : मनोहर लाल बोले- निजी नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण की नीति उद्योग हितैषी बनेगी

Fri, 26 Mar 2021 12:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • उद्यमी संगठनों के साथ हुई बैठक, सरकार संशोधन को तैयार, डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद
  • उद्यमियों ने 50 हजार रुपये की सीमा को कम करने सहित अनेक मांगें रखीं
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के युवाओं को निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 फीसदी रोजगार देने से पहले सरकार उद्यमियों के साथ सहमति बनाने में जुट गई है। गुरुवार देर शाम सीएम मनोहर लाल व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उद्योग संगठनों व अन्य हित धारकों के साथ चंडीगढ़ में बैठक की। सरकार इस नीति को उद्योग हितैषी बनाएगी व संशोधन करने को भी तैयार है।

विज्ञापन


उद्योग संगठनों ने सरकार से 50 हजार रुपये तक की नौकरियों में आरक्षण देने की सीमा को कम करने सहित अनेक मांगें रखीं। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग एसोसिएशन और एचएसएसआईडीसी से जुड़े लोगों से चर्चा हुई है। सीएम ने कहा डिस्कॉम, इंडो यूएस एसोसिएशन समेत कई एसोसिएशन के लोग बैठक में मौजूद रहे। 75 प्रतिशत रोजगार को लेकर शंकाओं पर चर्चा हुई। अनेक सुझाव आए हैं। हमने उद्यमियों को आश्वस्त किया है कि नीति से उनका अहित नहीं होगा। उद्यमियों के पुराने एचएफसी के लोन हैं, उन्हें कई प्रकार की छूट दी गई है। ब्याज दर में बड़ी छूट दी गई है।

सीएम ने कहा कि उद्यमियों को कुशल, अर्धकुशल व अकुशल श्रमिकों को लेकर कुछ शंका थी। नौकरी के लिए तय वेतन सीमा में भी वे कमी चाहते हैं। उन्होंने युवाओं को दक्षता संबंधी कोर्स करवाने का सुझाव दिया है। उद्योगपतियों ने कहा है कि बाहर की लेबर सस्ती पड़ती है। सीएम ने कहा कि अगर नीति में संशोधन करने पडे़ तो करेंगे। हरियाणा के युवाओं को अधिक से अधिक काम मिले, ये सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन


स्थिति बिगड़ने नहीं दी जाएगी
भारत बंद को लेकर सीएम ने कहा कि यह शांतिपूर्ण रहेगा। स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है। किसानों का आंदोलन अभी तक शांतिपूर्ण रहा है। होली को लेकर सीएम ने अपील की है। उन्होंने कहा कि होली घरों में मनाएं। आने वाले समय मे नवरात्रि, दिवाली जैसे त्योहार आएंगे। कोरोना से मिलकर लड़ने की जरूरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें