फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 26 और पंचकूला में 12 कोरोना पॉजिटिव मिले, मोहाली में दो मरीजों की मौत

Tue, 16 Feb 2021 10:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सोमवार को कोरोना के 26 नए संक्रमित मिले, जबकि एकांतवास में रखे गए 24 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर छुट्टी दे दी गई। राहत की बात यह रही कि पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में कोरोना से एक भी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। संक्रमित मिले मरीजों में 20 पुरुष और छह महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


पंचकूला में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले
पंचकूला में सोमवार को 12 नए कोरोना मरीज मिले हैं। यह सभी मामले पंचकूला के हैं। इसमें पांच पुरुष और सात महिलाएं शामिल हैं। पंचकूला में कोरोना से अब तक 147 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या अब सिर्फ 94 बची है। जिले में संक्रमण का रिकवरी रेट 97.74 फीसदी तक पहुंच चुका है। डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि कोरोना काल के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 172761 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक कुल 13974 कोरोना के मामले मिले हैं। इन मामलों में से अब तक 10437 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। 

मोहाली में करोना से दो लोगों की मौत
मोहाली में सोमवार को कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही 22 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को ढकोली से तीन, डेराबस्सी से चार और मोहाली शहरी क्षेत्र से 12 लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक कोरोना के 19798 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 19034 लोग ठीक हो चुके हैं और 385 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा 379 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें