सेक्टर-26 स्थित मंडी में सोमवार को छुट्टी होने के कारण मंडी में मार्केट कमेटी सस्ते प्याज का स्टाल नहीं लगाएगी। इसकी जानकारी मार्केट कमेटी के सचिव जीआर पिल्लई ने दी।
उन्होंने बताया कि रविवार को केवल तीन ट्रक ही प्याज मंडी आया। रविवार को स्टाल पर 55 रुपये के हिसाब से 12 क्विंटल प्याज बेचा गया।
मंडी में 40 रुपये से लेकर 58 रुपये तक थोक में बिका। खुदरा मार्केट में 65 रुपये प्याज बिका। जीआर पिल्लई ने बताया कि प्याज की कीमतों में कमी होने पर स्टाल नहीं लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मार्केट कमेटी के स्टाल पर टॉप क्वालिटी का प्याज बेचा गया। 30 रुपये किलो बिकने वाला प्याज नया है। 40 रुपये किलो बिकने वाला प्याज भी कच्चा है जो इंदौर से आया है।
मार्केट कमेटी के स्टाल पर नासिक से बेहतर किस्म का प्याज मंगाया गया है। तीन वैराइटी के प्याज मार्केट में मंगाया गया था।