फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से बूंदाबांदी के बीच चल रही हवाएं

Wed, 22 Jan 2014 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में आज सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी हो रही है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। शाम तक ऐसा ही मौसम रह सकता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। आज दिनभ्ार बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल सकती हैं। हालांकि इससे तापमान में फिलहाल ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


बीते दिन भी आसमान में बादल छाए रहे। रुक-रुक कर चल रहीं ठंडी हवाओं ने लोगों को ठंड का अहसास ज्यादा कराया।

बादल इतने घने थे कि दोपहर बाद लगा कि कभी भी बारिश हो सकती है। बीते दिन अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.2 रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक कल भी बारिश हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 24 जनवरी को आसमान साफ रहने की उम्मीद है। उसके बाद फिर से 25 को बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें