फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ वेबसाइट की लॉन्चिंग में जुटेगा सितारों का मेला

Fri, 17 Jan 2014 01:36 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उत्तराखंड की कैपिटल सिटी देहरादून में अपनी हाइपर लोकल वेबसाइट के साथ कदम रखने वाला अमर उजाला अब चंडीगढ़ में इस दिशा में धमाकेदार शुरुआत करने जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अमर उजाला डॉट कॉम ट्राइसिटी को केंद्र में रखकर बनाई गई chandigarh.amarujala.com और m.amarujala.com/chandigarh से परदा हटाने जा रहा है और इस मौके पर जो समारोह होगा, उनमें अपने-अपने क्षेत्र के दिग्गज जुटेंगे।

अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को तिगनी का नाच नचाने वाले हरभजन सिंह हो या फिर फिल्मों में अपनी खास एक्टिंग के बूते अलग मुकाम बनाने वाले ऋतुपर्णो सेनगुप्ता, चंडीगढ़ की अपनी खास वेबसाइट की लॉन्चिंग पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में मौका-ए-जश्न हो और पंजाबी पॉप सिंगर शिरकत न करें, ऐसा मुमकिन नहीं है। अमर उजाला के इस समारोह में पॉप सिंगर जसबीर जस्सी और लाभ जांजुआ अपनी मौजूदगी से चार-चांद लगाएंगे।

इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर शाहबाज खान, 'बालिका वधु' टीवी सीरियल के एक्टर सत्यजीत शर्मा, जीटीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'सपने सुहाने लड़कपन के...' से ताल्लुक रखने वाले अंकित गेरा भी रहेंगे।

टीवी और पंजाबी फिल्म एक्टर हरीश वर्मा भी इस कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे। अमर उजाला की इस खास वेबसाइट के लोकार्पण के मौके पर वीआईपी गेस्ट चंडीगढ़ के मेयर हरफूल चंद कल्याण होंगे।

समारोह में हरभजन सिंह और पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री मनरीत कौर हाइपर लोकल वेबसाइट लॉन्च करेंगी, जबकि शाहबाज खान और ऋतुपर्णो सेनगुप्ता चंडीगढ़ की मोबाइल साइट से पर्दा हटाएंगे।

इस मौके पर जुटने वाले जाने-माने लोग अमर उजाला के विशेष अभियान बेटी ही बचाएगी के कैलेंडर का भी लोकार्पण करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि chandigarh.amarujala.com इस शहर की खबरों से जुड़ी हर जरूरत को पूरा करेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें