आपने अगर अब तक रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी के लिए अपनी एजेंसी में बैंक अकाउंट और आधार लिंक नहीं करवाया है तो आज ही करवा लें।
क्योंकि 30 जून के बाद आपको पिछली सब्सिडी नहीं मिल पाएगी। एक जुलाई और इसके बाद आधार लिंक करवाने पर उस दिन से ही सब्सिडी मिलेगी। लोग आधार लिंक नहीं करवाने वालों को रसोई गैस सिलेंडर बिना सब्सिडी के बाजार मूल्य पर मिलेगा।
वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही की सब्सिडी हासिल करने के लिए केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से 30 जून तक ग्रेस पीरियड दिया था। इससे पहले गैस कंपनियों ने मार्च में तीन महीने का ग्रेस पीरियड दिया था, ताकि लोग रसोई गैस कनेक्शन को आधार लिंक करवा सकें।
इंडेन के सीनियर रीजनल मैनेजर राकेश कुमार के अनुसार चंडीगढ़ में करीब 90 प्रतिशत एलपीजी कनेक्शनधारकों ने आधार लिंक करवा लिए हैं।