फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सावन की शिवरात्रि आज, कांवड़िए करेंगे जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। हर महीना में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि मनाई जाती है। यह मासिक शिवरात्रि है। धाार्मिक मान्यता है कि शिवरात्रि पर पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। श्रावण मास में पड़ने वाली शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि या श्रावण शिवरात्रि कहा जाता है।
यह कहना है श्री देवालय पूजक परिषद के अध्यक्ष और सेक्टर 18 के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे का। उन्होंने कहा कि श्रावण का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित है और उनकी पूजा के लिए शुभ होता है। इसलिए, श्रावण मास में पड़ने वाली शिवरात्रि को भी अत्यंत शुभ माना जाता है। सावन की शिवरात्रि बुधवार को है। कांवड़ियों का आना शुरू है। कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए जगह जगह शिविर लगाए गए हैं। हल्लोमाजरा, सेक्टर 25, मलोया, गोशाला सेक्टर 45 सहित अन्य जगहों पर शिविर लगाए गए हैं। मंदिर आम तौर पर सुबह पांच बजे खुलता है लेकिन बुधवार को सुबह चार बजे ही खुल जाएगा। सेक्टर 8 के प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी पंडित अयोध्या प्रसाद शास्त्री ने बताया कि देर शाम से कांवड़ियों का मंदिर में आना शुरू हो गया। 40 से भी अधिक कांवड़िए सुबह सुबह भगवान शिव का हरिद्वार से लाए गंगाजल से अभिषेक करेंगे। सेक्टर 30 के शिव शक्ति मंदिर के प्रधान यादविंदर मेहता ने बताया कि शिवरात्रि को डाक कांवड़ लेकर आ रहे श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान का गंगाजल से अभिषेक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरी शंकर सेवादल गोशाला सेक्टर 45 के उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि हरिद्वार से आ रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाया गया है। कांवड़ियों के लिए खाने पीने और आराम की व्यवस्था की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें