फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चलती बाइक से दो किशोरों ने किया था छात्र पर चाकू और ईंट से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-49 के विक्टोरिया एन्क्लेव के पास 17 जुलाई को 16 वर्षीय छात्र पर चाकू और ईंट से हमला करने वाले 12वीं और नौवीं के दो छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमला स्कूल में हुए पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए किया गया था। पुलिस ने दोनों किशारों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले स्कूल के शौचालय में 12वीं के छात्र का 11वीं के छात्र से झगड़ा हुआ था। 11वीं के छात्र ने आरोपी को अपने से ‘कमजोर’ कहकर चिढ़ाया था। इसके बाद आरोपी ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। बदला लेने की ठानकर 12वीं के छात्र ने नौवीं के छात्र को साथ लिया और दो दिन तक रेकी की। 17 जुलाई को दोनों ने चलती बाइक से छात्र पर हमला किया। बाइक चला रहे छात्र ने 11वीं के छात्र के पेट में चाकू घोंपा जबकि पीछे बैठे किशोर ने उसके सिर पर ईंट मारी। हमले में छात्र की आंत बाहर निकल आई और सिर में गंभीर चोट लगी। वार कर आरोपी छात्र भाग गए थे।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटे से हुई आरोपियों की पहचान




सेक्टर-49 थाने के एसएचओ ओमप्रकाश ने तीन-तीन मुलाजिमों की चार टीमें बनाईं। घटनास्थल के पास सेक्टर-45, 46, 49 और 50 के सीसीटीवी कैमरे खराब थे, इसलिए पुलिस 115 कैमरे खंगालते हुए सेक्टर-32, 33 और बुड़ैल तक पहुंची। फुटेज में बाइक पर सवार दो संदिग्ध किशोर दिखे। चालक ने हेलमेट और पीछे बैठे किशोर ने रूमाल से चेहरा ढक रखा था, लेकिन एक कैमरे में रूमाल कुछ सेकंड के लिए हट गया जिससे आरोपी की पहचान हो गई।
विज्ञापन




वारदात से पहले नंबर प्लेट हटाई

पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू, स्प्लेंडर बाइक, खून से सना पत्थर और कपड़े बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि 12वीं के छात्र ने अपने पिता की बाइक उठाई, आगे की नंबर प्लेट उतार दी और पीछे टेप लगा दी ताकि पहचान न हो सके। उन्होंने सेक्टर-45 से पत्थर उठाया और वारदात के बाद सेक्टर-32 में जाकर कपड़े बदल दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें