चंडीगढ़। धनतेरस और दिवाली के मौके पर बाजारों में अस्थायी स्टॉल लगाने के लिए आवेदन का शुक्रवार को आखिरी मौका है। नगर निगम ने कहा है कि 17 अक्तूबर तक आई एम चंडीगढ़ मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में मदद के लिए एमसी ने सेक्टर 17 और मनीमाजरा स्थित अपने कार्यालयों में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए हैं। निगम के अनुसार, स्टॉल लगाने की अनुमति पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी।
स्टॉल लगाने की यह अनुमति सिर्फ तीन दिनों के लिए वैध होगी। अस्थायी दुकानें सेक्टर 17 और 22 में तय स्थानों पर ही लगाई जा सकेंगी (17 प्लाजा को छोड़कर)। वहीं वी-1, वी-2 और वी-3 सड़कों पर स्टॉल लगाने की अनुमति नहीं होगी।