मनीमाजरा। सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एमएचसी, मनीमाजरा, सेक्टर-13, चंडीगढ़ में दिवाली के पावन अवसर पर दिवाली मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बढ़कर भाग लिया।
मेला सुबह 8:30 बजे से शाम 3 बजे तक चला। विद्यार्थियों ने सजावटी सामान, दिए, मोमबत्तियां और टोकरियां बेचकर रचनात्मकता और उद्यमशीलता दिखाई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पारंपरिक नृत्य, गीत और नाट्य कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगोली प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल परिसर रंग-बिरंगी लाइटों और रंगोलियों से सुसज्जित था जिससे माहौल उत्सवमय बना रहा।
प्रधानाचार्या मोनिका पुरी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। दिवाली मेला इस वर्ष स्कूल के वार्षिक कैलेंडर का प्रमुख आकर्षण साबित हुआ।