फिल्म जगत की दो जानी-मानी हस्तियां इस बार चंडीगढ़ से चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में शहर में बॉलीवुड का तड़का लगना तो जाहिर है। चर्चा है कि बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर भाजपा प्रत्याशी किरण खेर के प्रचार के लिए चंडीगढ़ आ सकते हैं।
विज्ञापन
उनके चंडीगढ़ आने की चर्चा इस समय सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर खूब चल रही है। वहीं सोनिया गांधी, नरेंद्र मोदी और मायावती जैसे राजनीति के दिग्गज नेता भी अपनी-अपनी पार्टियों के प्रचार के लिए चंडीगढ़ आ रहे हैं।