फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में चंडीगढ़ और ओडिशा के बीच मुकाबला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मेजबान चंडीगढ़ बुधवार को कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच के अपने सातवें मैच के लिए ओडिशा से भिडे़गा। यह मैच सेक्टर 26 स्थित जीएमएसएसएस की ग्राउंड में खेला जाएगा। वर्तमान में प्लेट ग्रुप की अंक तालिका में चार जीत और दो ड्रा के साथ 29 अंक बटोर कर तीसरे स्थान पर काबिज है और ओडिशा से जीतकर शीर्ष स्थान पर काबिज होने का प्रयास करेगा। वहीं दूसरी ओर ओडिशा अपने खेले गए छह मैचों में सभी में जीत दर्ज कर 40 अंकों के साथ चोटी पर है।
विज्ञापन

ओडिशा की टीम
अमृत खतुआ, बिनीत मोहंती, स्वास्तिक समल (कप्तान), कार्तिक बिसवाल, शुभम शत्रुजीत, सौरव गौदा, क्षमा सागर बल, प्रीत कंवर सिंह, तारानी, अयाशकांत साहू, राजकिशन पटेल, राहुल चौधरी, हर्षित राठौड़, ज्योती रंजन, सौरभ कन्नौजिया।
चंडीगढ़ की टीम
आयुष सिक्का, अमृत लुबाना (कप्तान), रोनित धवन, भागमेंदर लादेर, हर्षित सिंह, जगमीत सिंह, मनदीप सिंह, मोनार्क गोयल, निपुण पंडिता, निखिल शर्मा, संचित साहू, संयम सैनी, शिवांग सैनी, तरनप्रीत सिंह, तुषार जोशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें