फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की भेंट चढ़ा रणजी का दूसरा दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में चंडीगढ़ और पुडुचेरी के बीच खेला जा रहा रणजी ट्रॉफी मैच का दूसरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। बीती रात हुई बारिश और गीले मैदान के चलते मंगलवार को एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। मैच अंपायर्स ने पिच और मैदान का निरीक्षण किया और पाया कि परिस्थितियां मैच के अनुरूप नहीं हैं। इसी वजह से दूसरे दिन का खेल स्थगित करना पड़ा। सोमवार को मैच के पहले दिन चंडीगढ़ की पूरी टीम 134 रन पर ढेर हो गई थी। इसके बाद मेजबान टीम ने पलटवार करते हुए पुडुचेरी के चार खिलाड़ी मात्र 37 रन पर आउट कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें