फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मंगलवार और बुधवार को मौसम बदल सकता है। इस दौरान 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 फरवरी को पंजाब और हरियाणा के साथ चंडीगढ़ में भी बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है। पिछले काफी दिनों से मौसम एक समान बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 8.3 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को मौसम के करवट लेने के बाद अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें