फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेय लेने के लिए कुछ भी, एक ही डिस्पेंसरी का किया दो बार उद्घाटन

Sun, 13 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
सिविल डिस्पेंसरी का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांसद किरण खेर ने सेक्टर-49 की सिविल डिस्पेंसरी का उद्घाटन भी शनिवार को किया। लेकिन इमारत के बाहर कोई भी ऐसा सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है जिससे पता लगे कि यह डिस्पेंसरी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस डिस्पेंसरी का उद्घाटन पहले कांग्रेस पार्षद एवं पूर्व मेयर कर चुके हैं। लेकिन सरकारी तौर पर उद्घाटन शनिवार को किया गया। इस मौके पर मेयर अरुण सूद, कमिश्नर बी पुरुषार्था और चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा ने भी भाग लिया। 

सिविल डिस्पेंसरी का निर्माण 1.25 एकड़ में हुआ है जिस पर दो कोड़ 39 लाख का खर्चा हुआ है। इस मौके पर सांसद ने कहा कि इनके रखरखाव और साफ सफाई की जिम्मेवारी सरकार के साथ पब्लिक की भी है। ऐसे में लोग यहां से मिलने वाली सुविधाओं का फायदा लंबे समय तक ले सकते हैं। सेक्टर-49 में हुए समारोह में भाजपा पार्षद सतीश कैंथ और अनीता तिवारी ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें