फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ रोकने के लिए डयूटी पर तैनात किया 'मुर्दा'

Fri, 10 Jul 2015 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय का कारनामा देखिए, यहां से बाढ़ रोकने के लिए 'मुर्दा' कर्मचारी ही डयूटी पर तैनात किया गया है। मामला, हरियाणा के हिसार से जुड़ा है।
विज्ञापन


मामले का खुलासा होने के बाद उस कर्मी के स्थान पर दूसरे कर्मचारी को तैनात किया गया। दरअसल, जिले में बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाए गए आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी लगाई जानी थी। डीसी ऑफिस में इस कार्य को देखने वाले कर्मचारियों ने रोडवेज के एक मृतक माली बलबीर सिंह की ड्यूटी लगाकर इसका लेटर रोडवेज महाप्रबंधक कार्यालय में भिजवा दिया।

जब महाप्रबंधक कार्यालय के कर्मचारियों ने लेटर में माली का नाम देखा तो उनका माथा ठनका। बाद में डीसी ऑफिस को अवगत करवाया गया कि जिस माली बलबीर सिंह की ड्यूटी लगाई गई है, उसका निधन हुए काफी समय बीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डीसी ऑफिस की ओर से अपनी गलती को दुरुस्त करते हुए फिर से लेटर तैयार कर दूसरे कर्मचारी को तैनात किया गया। महाप्रबंधक कार्यालय के मुताबिक डीसी ऑफिस में कर्मचारियों की जो लिस्ट है, उसमें शायद लिस्ट को अपडेट नहीं किया गया है, इसलिए यह गलती हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें