आशियाना बनाने के लिए ईंट के रेट दिन प्रतिदिन आसमान छू रहे हैं। जिससे लोगों को आशियाना बनाना मुश्किल हो रहा है। वहीं अब ईंट भट्ठा लगाना भी महंगा होने जा रहा है। ईंट भट्ठा के लिए सिक्योरिटी फीस बढ़ाने के लिए जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के पास उच्चाधिकारियों ने प्रस्ताव भेजा है जिसमें ईंट भट्ठा लगाने के लिए भरी जाने वाली सिक्योरिटी फीस को एक लाख रुपये तक बढ़ाने का प्रस्ताव है।
ऐसे में अब ईंट भट्ठा लगाने के लिए भरी जाने वाले सिक्योरिटी फीस सीधे 20 गुणा अधिक भरनी पड़ेगी। इससे पहले ईंट भट्ठा लगाने के लिए केवल पांच हजार रुपए सिक्योरिटी फीस के रूप में जमा करवानी पड़ती है। लेकिन संबंधित विभाग सिक्योरिटी फीस बढ़ाने के लिए विचार कर रहा है। इसके लिए उच्चाधिकारियों ने जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के पास प्रस्ताव भेजा गया है।
एक लाख हो सकती है सिक्योरिटी
ईंट भट्ठा लगाने के लिए भरी जाने वाली सिक्योरिटी फीस के रूप में विभाग पांच हजार रुपये जमा करवाता है और रिन्यूवल करवाने के लिए तीन हजार रुपये फीस भरी जाती है। लेकिन अब संबंधित विभाग इसे 20 गुणा बढ़ाने का विचार बना रहा है। ऐसे में इसका असर ईंट के रेट पर भी पड़ सकता है जिनके भाव पहले से ही आसमान छू रहे हैं।
जिले में ईंट भट्ठों की संख्या 98
शहर में वर्तमान में ईंट भट्ठों की संख्या की बात की जाए तो लगभग 98 है। कई संचालक ईंट भट्ठों को बीच में कई बार बंद करते देते हैं और इसे वर्ष बाद फिर दोबारा से चालू करते रहते है। ऐसे में ईंट भट्ठों की संख्या घटती है बढ़ती रहती है।
ईंट भट्ठों की सिक्योरिटी फीस बढ़ाने के लिए विभाग द्वारा विचार किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों ने इससे संबंधित प्रस्ताव भेजा है। ईंट भट्ठों की सिक्योरिटी फीस पांच हजार रुपये है और रिन्यूवल फीस तीन हजार रुपए है। लेकिन अगर प्रस्ताव पास किया जाता है तो इसे बढ़ाकर एक लाख रुपये तक किया जा सकता है। फिलहाल इस पर विचार किया जा रहा है।
मनीषा मेहरा, डीएफएससी, पानीपत