फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे को चार चांद लगा देंगे ये 'शीशे के हवालात'

Thu, 07 Nov 2013 09:19 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाइलिश चश्मा चेहरे की खूबसूरती को चार चांद लगा देता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए टाइटन आई ने वीरवार को सेक्टर-17 स्थित टाइटन आई प्लस शोरूम में नया ट्रेंड्स कलेक्शन लांच किया।
विज्ञापन


टाइटन आई वियर डिवीजन के एस्टेंड मैनेजर रविकांत ने कहा कि लोगों की सोच बदल चुकी है। लोग फ्रेम का सेलेक्शन काफी गंभीरता से करते हैं। चश्मे का खूबसूरत फ्रेम ही लुक को बेहतर बनाता है।

बोल्ड लुक वाले और रंगीन फ्रेम के चश्मे लोकप्रिय हो रहे हैं। लोग कई जोड़ी चश्मों को रखते हैं और उनको कपड़ों से मैच करके पहनते हैं।

ट्रेंड्स कलेक्शन में रेड, ब्लू, पर्पल, गोल्ड, सिल्वर, ब्लैक, ब्राउन रंग हैं। ये फ्रेम एसीटेट और रंगीन टीआर90 और मेटल से बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि टाइटन की कोशिश है कि सिंगल विजन और बाइफोकल के साथ प्रोग्रेसिव लेंस को उपलब्ध करवाता है।

चश्मे खरीदते समय बरते सावधानी
-जो भी फ्रेम खरीदें, वह चेहरे को शूट करना चाहिए।
-फ्रेम पसंद करते समय अपनी जरूरत का ध्यान रखें। जरूरत के अनुसार फ्रेम अलग हो सकते हैं।
-चश्मे के फ्रेम की फिटिंग नाक के मध्य में होनी चाहिए। कोशिश करें कि फ्रेम हल्का हो, फ्रेम के हल्का होने से काफी लाभ होता है।

ग्लास का सिलेक्शन
रवि कांत ने बताया कि ग्लास भी कई क्वालिटी के आते हैं। जितना बेहतर होगा, उतना ही महंगा भी। सही नंबर वाले बढ़िया ग्लास का चयन करें ताकि आंखों को राहत मिले।
विज्ञापन


शेड वाले ग्लास भी आप यूज कर सकते हैं। चेहरे की बनावट के अनुसार चश्मे का फ्रेम चुनना चाहिए। ओवल शेप फेस पर हर प्रकार के चश्मे सूट करते हैं। चश्मे का ब्रिज अधिक लंबा न हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें