किसी को कॉपी करने से बेहतर है खुद का क्रिएशन हो। तभी आप सफल फैशन डिजाइनर बन सकते हैं। यह कहना है इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर करिश्मा साहनी का।
वह शुक्रवार को सिटी ब्यूटीफुल में थी और उनके साथ इंटीरियर डिजाइनर वसीम खान भी मौजूद थे। यह दोनों इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनर (आईएनआईएफडी) के युवा डिजाइनर को तीन दिवसीय कार्यशाला में टिप्स देंगे।
कार्यशाला में आधुनिक डिजाइन के विभिन्न पहलुओं से स्टूडेंट्स को जागरूक करवाया जाएगा। लैक्मे फैशन वीक में लगातार कई बार अपनी डिजाइन की हुई क्रि एंशन को प्रस्तुत कर चुकीं करिशमा साहनी लंदन स्कूल ऑफ फैशन से ग्रेजुएट हैं और कई डिजाइन अवार्ड्स हासिल कर चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि फैशन को समझाना और पेश करना अपने आप में एक महत्तवूर्ण कला है। वहीं इंटीरियर डिजाइनर वसीम खान ने कहा कि किसी भी चीज को डिजाइन करना एक चैलेंजिग काम हैं।