फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टिप्पर चालक ने पीसीआर को मारी टक्कर, तीन बार पलटी, मकानों पर नोटिस के साथ पेनल्टी लगाने पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 21 महीने बाद वीरवार को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक हुई। इसमें हाउसिंग बोर्ड के मकानों में मिसयूज और बिल्डिंग वाॅयलेशन पर नोटिस जारी करने के साथ पेनल्टी लगाने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

साथ ही, बेनामी शिकायतों पर कार्रवाई न करने, सीएचबी फ्लैट्स में लिफ्ट की सुविधा देने सहित कई अहम विषयों पर भी मंथन किया गया। बैठक सीएचबी के चेयरमैन राजीव वर्मा की अध्यक्षता में हुई। सबसे पहले 9 मई 2023 को हुई 428वीं बोर्ड बैठक के मिनट्स को मंजूरी दी गई और पिछली बैठक में लिए गए फैसलों पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। कुल 15 एजेंडे थे, जिनमें से अधिकतर सीएचबी के कर्मचारियों से जुड़े हुए थे। इस दौरान सीएचबी के वर्षों से लंबित नोटिसों पर चर्चा की गई। एक अधिकारी ने बताया कि सीएचबी के मकानों में मिसयूज और बिल्डिंग वाॅयलेशन पर नोटिस जारी किया जाता है और अतिरिक्त निर्माण को तोड़ने के निर्देश दिए जाते हैं।
समय पूरा होने पर मकान रद्द करने जैसी कार्रवाई की जाती है लेकिन एस्टेट ऑफिस में शोकॉज नोटिस जारी करने के साथ ही उल्लंघनकर्ता पर रोजाना जुर्माना भी लगना शुरू हो जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें