यह स्कूल मॉडल स्कूलों के तौर पर बनाए जाएंगे, जहां अच्छे स्तर की शिक्षा मुहैया करवाने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। स्मार्ट क्लास रूम, सौर ऊर्जा और अत्याधुनिक खेल सुविधाएं भी इन स्कूलों की अन्य विशेषताएं होंगी। सोनी ने बताया कि अब तक कुल 2769.09 लाख रुपये जारी किये जा चुके हैं।
राज्य के विभिन्न स्कूलों में 21000 के करीब स्मार्ट क्लास रूम बनाए जा रहे हैं, जहां प्रोजेक्टर आदि जैसी कई आधुनिक आईसीटी उपकरणों की सहायता से उच्च स्तर संबंध में स्कूलों को ई-कंटेंट भेजा जा रहा है।
पूर्व प्राथमिक कक्षाओं का दाखिला शुरू
सोनी ने बताया कि पूर्व-प्राथमिक कक्षाएं शुरू की जा चुकीं हैं और 3 से 6 साल के बच्चों के लिए नये दाखिले शुरू किये जा चुके हैं। 1.73 लाख विद्यार्थी विभिन्न स्कूलों के पूर्व-प्राथमिक सेक्शनों में दाखिला ले चुके हैं। विभाग की ओर से सभी सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं के विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को और बढ़ाने के लिए ‘पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब’ नाम का प्रोग्राम भी शुरू किया गया है। राज्य के 2387 सरकारी माध्यमिक, हाई और सेकेंडरी स्कूलों में अंग्रेजी को मुख्य माध्यम के तौर पर लागू किया गया है।