फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर सुरक्षा इंतजाम रहेंगे पुख्ता, सड़कों पर नहीं पी सकेंगे शराब

Fri, 30 Dec 2016 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
new year 2017
विज्ञापन
नए साल का आगाज पुलिस के पहरे में होगा, खासकर इस बार शराब पीकर सड़कों पर नाच गाना नहीं कर सकेंगे। चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी और वह भी एल्कोहल मीटर के साथ। 
विज्ञापन


करीब 900 पुलिस मुलाजिमों को होटलों व रेस्तरां के बाहर व नाकों पर तैनात किया जाएगा ताकि लोग नए साल का जश्न मनाए लेकिन हुल्लड़बाजी व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ न हो।

डीसीपी हरजीत सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक आईपीएस सूडन विजी ने प्रैस वार्ता के दौरान बताया किशहर के  सभी होटलों और क्लबों के बाहर ऐसे शरारती तत्वों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी  नजर रहेगी, जो नए साल में शराब पीकर सड़कों पर हुल्लड़बाजी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर जश्न करना आसान नहीं

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
कड़े सुरक्षा प्रबंधों के तहत 900 के करीब मुलाजिम होटलों और  क्लबों के बाहर तैनात रहेंगे और अल्कोमीटर लगाकर लोगों में शराब की मात्रा की जांच भी की जाएगी। 

शराब पीकर वाहन चलाने की परमिशन नहीं होगी जो लोग  अधिक शराब का सेवन करके वाहन चलाते पकड़े गए या क्लब-होटलों में अधिक शराब  पीकर हुल्लड़बाजी करते दिखे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

डीसीपी ने बताया कि महिला फोर्स की तैनाती भी की जाएगी जो महिलाओं को जांच के लिए पूछताछ कर सकती हैं। नए साल के जश्न में किसी को खलल डालने की परमिशन नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें