डीजीपी की ओर से प्रदेश की सभी जेलों में जेल सुपरिंटेंडेंट को निर्देश जारी किए गए हैं कि बैरकों में बेअदबी के आरोपियों, डेरा प्रेमियों और कट्टरपंथियों को एक साथ न रखा जाए।
जेल सुपरिंटेंडेंट को हिदायत दी गई है कि कैदियों की जानकारी जुटाकर ऐसे कैदियों को अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट किया जाए, ताकि टकराव की स्थिति न बन सके और सभी बैरकों में कैदियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए।
मालवा के सभी जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पैरामिलिट्री की दस कंपनियां भी लगाई गई हैं। अगर जरूरत हुई तो केंद्र से और सुरक्षा बल मांगे जाएंगे। फिलहाल राज्य पुलिस हालात से निपटने के लिए पर्याप्त है। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील है कि वे शांति बनाए रखें। - दिनकर गुप्ता, डीजीपी, पंजाब पुलिस।