फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रेमी की हत्या के बाद पंजाब में हाई अलर्ट, डेरा सलाबतपुरा में बीएसएफ तैनात

Sun, 23 Jun 2019 05:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब में सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नाभा जेल में डेरा प्रेमी महिंदरपाल बिटटू की हत्या के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। वहीं बठिंडा के सलाबतपुरा स्थित डेरा की सुरक्षा के लिए बीएसएफ की एक कंपनी को तैनात कर दिया गया।

विज्ञापन


वहीं पूरे जिले में पुलिस की ओर से नाकाबंदी कर हर वाहन की चेकिंग की गई। आईजी एमएफ फारूकी ने बताया कि उक्त घटनाक्रम के बाद पूरे जिले में डेरा से संबंधित सभी नाम चर्चा घरों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई और सलाबतपुरा में बीएसएफ की एक कंपनी को तैनात किया गया। 

आईजी ने बताया कि उनकी तरफ से तीन बीएसएफ की कंपनियों की मांग रखी गई है। दो कंपनियां बठिंडा एवं मानसा में आ चुकी है। तीसरी कंपनी को मुक्तसर के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि 2007 में डेरा समर्थकों ने बठिंडा एवं मानसा से ही हंगामे की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से बीएसएफ कंपनियों को बुलाया गया है। इस के अलावा पूरे जिले में पंजाब पुलिस की ओर से नाकाबंदी कर हर वाहन की चेकिंग की जा रही है। बठिंडा स्थित डेरा सलाबतपुरा और जिले के अन्य नाम चर्चा घरों में सन्नाटा छाया रहा। इसके अलावा डेरा प्रेमियों ने साप्ताहिक सत्संग को रद्द कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें