फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गणतंत्र दिवस पर अमृतसर में कड़ी सुरक्षा, फ्लैग मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमृतसर शहर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। किसी भी संभावित खतरे और कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रमुख सरकारी इमारतों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन

सुरक्षा के तहत शहर के सभी प्रवेश-निकास मार्गों पर नाकाबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दिन-रात पेट्रोलिंग बढ़ाई गई और सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। अति संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई। इसी कड़ी में पुलिस ने रंजीत एवेन्यू से फ्लैग मार्च निकाला, जिसमें अधिकारियों और जवानों ने लोगों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति बनाए रखने की अपील की।
गणतंत्र दिवस समारोह स्थलों पर प्रवेश से पहले कड़ी तलाशी ली गई। सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे शहर की गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में समारोह संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें