फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में कर्फ्यू, एयर कंपनियों ने घटाए रेट, रद्द रहेगी ये फ्लाइट

Sat, 20 Aug 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एअर इंड‌िया की ऑल वूमेन फ्लाइट में सभी जिम्मेदारी महिलाओं ने ही संभाली। - फोटो : file photo
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कर्फ्यू लगने के कारण एयर कंपनियों ने जहां टिकट के रेट कम कर दिए हैं, वहां एक कंपनी की फ्लाइट रद्द रहेगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से श्रीनगर जाने वाले विमानन कंपनियों ने किराया घटा दिया है। एक विमानन कंपनी ने तो 31 अगस्त तक फ्लाइट बंद कर दी है। वहीं दूसरी का किराया 1600 से 2200 रुपये तक है।
विज्ञापन


स्पाइस जेट की ओर से 31 अगस्त तक श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। स्पाइस जेट मैनेजर मनु ने बताया कि ऑफ सीजन के कारण यह फ्लाइट बंद की गई है। सितंबर में इसे फिर से शुरू  किया जाएगा। मेक माई ट्रिप की वेबसाइट पर वहीं इंडिगो की फ्लाइट ने 22 अगस्त तक किराया दो हजार रुपये है।
विज्ञापन

स्पाइस जेट की फ्लाइट रद्द रहेगी

प्लेन - फोटो : demo pics
वहीं 26 अगस्त तक किराया 1639 रुपये है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से श्रीनगर की दो फ्लाइट का संचालन होता है। स्पाइस जेट की यह फ्लाइट दोपहर बाद 2.15 बजे  जाती है। इसे रद्द किया गया है । वहीं इंडिगो की फ्लाइट दोपहर बाद 1.25 बजे रवाना होती है।

टूर एंड ट्रैवेल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि इस समय शहर से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट का किराया सस्ता है। कर्फ्यू के कारण श्रीनगर फ्लाइट की बुकिंग कम हो रही है। श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट का किराया एक सप्ताह पहले तक दस हजार रुपये होता था। अब यह 16 00 से 22 रुपये के बीच 26 अगस्त तक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें