चंडीगढ़। आईपीएल का मोहाली के पीसीए स्टेडियम में अगला मुकाबला 13 अप्रैल को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमों के बीच खेला जाएगा। मैच को लेकर टिकटों की बिक्री की शुरुआत हो चुकी है। स्टेडियम के गेट 2ए में काउंटर खुल चुका है। सोमवार को क्रिकेट प्रशंसकों को टिकट की बिक्री की खबर जैसे ही मिली वह काउंटर पर पहुंचना शुरू हो गए। मैच को लेकर युवाओं में खासा क्रेज देखने को मिला। टिकट काउंटर पर सबसे अधिक युवा पहुंचे। हालांकि मैच को लेकर अभी समय है लेकिन क्रिकेट प्रशंसक टिकट को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते।
पहला मुकाबला रहा था हाउसफुल
आईपीएल के इस सीजन में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) को पांच मैचों की मेजबानी मिली है। यहां पर पहला मुकाबला एक अप्रैल को पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमों के बीच खेला जा चुका है। मैच में बारिश के खलल के बाद पंजाब किंग्स को जीत मिल चुकी है।